Wednesday, October 21st, 2026

तिरुपति मंदिर बोर्ड ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया, अयोध्या में बनाएंगे वेंकटेश्वर मंदिर

 नई दिल्ली  
टीटीडी ने इसके अलावा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया है। देश के सबसे धनवान मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी)श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट से अयोध्या में वेंकटेश्वर मंदिर बनाने के लिए जमीन मांगेगी।  अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा, 'अगर टीटीडी को जमीन मिलती है तो बोर्ड ने अयोध्या में श्री वेंकटेश्वर मंदिर बनाने का फैसला लिया है। हम टीटीडी की ओर से भजन मंदिरम (प्रार्थना हॉल) या जरूरी सुविधाओं के लिए परिसर बनवाएंगे।'

उन्होंने यह भी कहा कि वह अयोध्या में टीटीडी को जमीन देने की मांग के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को चिट्ठी लिखेंगे। तिरुमाला में हुई टीटीडी की बैठक के दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया। रेड्डी ने कहा, 'हमने फैसला लिया है कि हम केंद्र से भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करेंगे।' बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2 हजार 937 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पास किया है। रेड्डी ने कहा कि कोरोना की वजह से यह बजट बीते साल के 3 हजार 309 करोड़ के बजट से कम है। रेड्डी ने यह भी बताया कि मेडिकल और हेल्थ डिपार्टमेंट के सुझाव पर सभी टीटीडी कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन दिए जाने का भी फैसला लिया गया है। 

 

#तिरुपति मंदिर बोर्ड

Source : Agency

पाठको की राय